स्कूल में चिकन-शराब पार्टी करने वाले 2 टीचर सस्पेंड

Updated on 23-10-2025
बिलासपुर, बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में शराब-मुर्गा पार्टी करने का मामला सामने आया है। स्कूल के टीचरों ने मध्यान्ह भोजन के किचन में रसोइयों से मुर्गा मंगाकर कटवाया। फिर चिकन बनाकर पार्टी की। मामला मस्तूरी ब्लॉक के रहटाटोर प्राइमरी स्कूल का है।

दरअसल अन्य स्कूल के हेडमास्टर ऑफिशियली अतिथि शिक्षक बनकर रहटाटोर के स्कूल पहुंचे थे। जहां उनकी मेहमानवाजी में ये पार्टी की गई। इसमें स्कूल के टीचर हेडमास्टर भी शामिल हुए। स्कूल के बच्चों ने बताया की सब बैठकर शराब पी रहे थे, जिसके बाद नशे में उन्होंने गाली गलौज भी की।

मामला सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर और टीचर को सस्पेंड कर दिया है।

मेहमान नवाजी के बहाने शिक्षकों ने की पार्टी

दरअसल, घटना बीते 7 अक्टूबर की है। रहटाटोर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में सामाजिक अंकेक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आधिकारिक रूप में अतिथि बनकर मानिकचौरी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर गोपीलाल मार्शल शामिल हुए।​​​​​​

उनकी मेहमान नवाजी के बहाने हेडमास्टर राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज नेताम ने मुर्गा पार्टी का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के शिक्षकों को भी बुलाया गया। इस दौरान मुर्गा मंगाकर स्कूल के मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों से चिकन बनवाया गया।

इससे पहले शिक्षकों ने दारू पार्टी भी की। स्कूली बच्चों ने बताया कि कार्यालय कक्ष में बैठकर प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी, शिक्षक मनोज नेताम और एक अन्य शिक्षक ने शराब पी रहे थे।

बच्चों को लगाई फटकार, पैरेंट्स को दी जानकारी

इस दौरान कक्षा में बच्चे और महिला रसोईयां भी मौजूद थीं। शराब के नशे में शिक्षक स्कूली बच्चों से गाली-गलौज करने लगे, जिससे बच्चे डर गए और घर चले गए। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। जिस पर अभिभावक और जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंच गए।

मामले को दबाने में जुटे रहे ब्लॉक के अधिकारी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षकों के दारू-मुर्गा पार्टी करने का मामला सामने आने के बाद भी मस्तूरी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी इस मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। यही वजह है कि जानकारी के बाद भी उन्होंने इसकी सूचना जिला मुख्यालय के अफसरों को नहीं दी।

अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों का भड़का आक्रोश

स्थानीय लोगों ने शिक्षकों के स्कूल में मुर्गा पार्टी और शराबखोरी करने की जानकारी मस्तूरी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दी थी। लेकिन, उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करना तो दूर सूचना तक मुख्यालय के अफसरों को नहीं दी।

करीब 15 दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया। साथ ही बच्चों और रसोइयों से जानकारी लेकर उनका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पढ़ाना छोड़ बच्चों को डराते-धमकाते हैं टीचर

स्थानीय लोगों के साथ ही बच्चों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि शिक्षक स्कूल में शराब पी रहे हैं। इससे पहले भी शिक्षक अक्सर नशे में स्कूल आते रहे हैं। गुटखा-खैनी खाते हैं और बच्चों से साफ-सफाई कराते हैं।

पहले भी इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें ब्लॉक शिक्षा कार्यालय तक पहुंच चुकी है। लेकिन, विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करने के बजाय उनकी करतूतों को दबाने का प्रयास किया।

स्कूल का माहौल खराब कर रहे शिक्षक

स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 145 है और यहां चार शिक्षक पदस्थ हैं। लेकिन, शराबी प्रधान पाठक और शिक्षक की वजह से शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है।।

स्कूल समय में शराब और मुर्गा पार्टी की यह करतूत शिक्षा के मंदिर में पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की ढिलाई और संरक्षण की वजह से नशे में धुत शिक्षक खुलेआम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

केवल हेडमास्टर और दो शिक्षक को किया सस्पेंड

स्कूल में दारू और मुर्गा पार्टी का आयोजन करने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर उन्होंने मस्तूरी बीईओ से प्रतिवेदन मंगाया।

आनन-फानन में बीईओ ने केवल हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ प्रतिवेदन भेज दिया। जिसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने हेडमास्टर राजेश्वर मरावी, शिक्षक मनोज नेताम को सस्पेंड कर दिया है। जबकि, हेडमास्टर गोपाल मार्सल व अन्य शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा स्कूल पहुंचने के बाद…
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के…
रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला

कोरबा, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।तबादले…
कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला
छत्तीसगढ़

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके…
देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत

रायपुर, शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल…
शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत
छत्तीसगढ़

साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47…
साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर
छत्तीसगढ़

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना

रायपुर।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 भक्तों से भरी स्पेशल…
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक…
कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़