छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

Updated on 05-02-2026

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा के लिए जाना जाता है। मधुमक्खियों के छत्तों से शहद निकालकर खाने की आदत के कारण इसे हनी बैजर कहा जाता है। मरवाही वनमंडल के मरवाही रेंज अंतर्गत उसाड़ गांव क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर (रैटल) का जोड़ा देखे जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से लिए गए फोटो और वीडियो के माध्यम से इस दुर्लभ जीव की उपस्थिति की पुष्टि हुई है।भारत के सीमित क्षेत्रों में पाए जाने वाले हनी बैजर का मरवाही क्षेत्र में दिखाई देना यहां की समृद्ध जैव विविधता और सुदृढ़ होते पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है।

दुर्लभ वन्यजीवों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डे के नेतृत्व में प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण हेतु संचालित योजनाओं और सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते दुर्लभ वन्यजीवों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध हो पा रहा है।राज्य शासन की प्राथमिकता वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण मिल सके।

हनी बैजर के जोड़े को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर किया गया रवाना

दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर (रैटल) की उपस्थिति की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षात्मक कार्रवाई करते हुए हनी बैजर के जोड़े को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर रवाना किया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ कर दी गई है। हनी बैजर अपनी असाधारण साहसिक प्रवृत्ति, मजबूत त्वचा और रात्रिचर स्वभाव के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर मरवाही वनमंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वन्यजीवों के पास न जाएं और न ही उन्हें परेशान करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा स्कूल पहुंचने के बाद…
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के…
रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला

कोरबा, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।तबादले…
कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला
छत्तीसगढ़

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके…
देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत

रायपुर, शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल…
शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत
छत्तीसगढ़

साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47…
साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर
छत्तीसगढ़

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना

रायपुर।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 भक्तों से भरी स्पेशल…
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक…
कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़