क्रीमिया, NATO की सदस्‍यता पर ट्रंप की चेतावनी... अमेरिका आकर फंस गए जेलेंस्की? यूक्रेनी नेता के पास कौन से विकल्प

Updated on 18-08-2025
वॉशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की इस समय अमेरिका में है। सोमवार को उनकी वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होनी है। जेलेंस्की की कोशिश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी जैसी कुछ शर्तों पर ट्रंप को राजी करने की है। दूसरी ओर ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जेलेंस्की क्रीमिया पर नियंत्रण या नाटो की सदस्यता जैसी मांगों को छोड़कर युद्ध समाप्त करने पर राजी होना होगा। ऐसे में जेलेंस्की के सामने फिलहाल बहुत ज्यादा अच्छे विकल्प नजर नहीं आ रहे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वोलोडिमिर जेलेंस्की खुद को एक मुश्किल स्थिति में पा रहे हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की के सामने कोई खास गुंजाइश नहीं छोड़ी है। जेलेंस्की अपनी मांगों पर अड़ते हैं तो उनके सामने ट्रंप के गुस्से का शिकार होने का जोखिम है। अगर वह कड़ी शर्तों के बिना समझौता मान लेते हैं तो उन्हें अस्पष्ट सुरक्षा गारंटियों के बिना क्षेत्र छोड़ने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इससे मॉस्को कुछ वर्षों में और मजबूती से वापसी कर सकता है।

ट्रंप के साथ हो चुका टकराव

इसी साल फरवरी में वाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी बहस हुई थी। इसने जेलेंस्की के लिए स्थिति को और नाजुक बना दिया है। एक और विवाद से बचने और मध्यस्थता में ट्रंप की रुचि बनाए रखने के अलावा कई बातें जेलेंस्की जानना चाहते होंगे। इसमें पुतिन की मांगों के बारे में और जानना, त्रिपक्षीय बैठक का समय तय करना और रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों के लिए अमेरिका को प्रेरित करना शामिल है। देखा होगा कि जेलेंस्की अपने लक्ष्यों में कितना हासिल कर पाएंगे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक के बाद ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से कहा है कि अमेरिका किसी भी सुरक्षा गारंटी में योगदान दे सकता है और मॉस्को इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन के साथ किस तरह की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हो रही है और वह इसमें क्या-क्या मांगे मानने को तैयार हैं।


जेलेंस्की का संकट

वोलोडिमीर जेलेंस्की ने त्रिपक्षीय वार्ता पर भी जोर दिया है। जेलेंस्की ने कहा, 'क्षेत्रीय मुद्दा इतना महत्वपूर्ण है। इसलिए इस पर यूक्रेन और रूस के नेताओं को ही चर्चा करनी चाहिए। दूसरी ओर रूस ने कोई संकेत नहीं दिया है कि त्रिपक्षीय वार्ता होगी। जेलेंस्की घर में भी राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं। ट्रंप से वार्ता जेलेंस्की के लिए घरेलू स्तर पर भी महत्वपूर्ण होगी।

अमेरिका, यूक्रेन और दूसरे सहयोगियों के बीच मतभेदों के कारण भी जेलेंस्की की इस वार्ता में स्थिति जटिल हो गई है। ट्रंप का मानना है कि रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर सकता है। वहीं यूरोप इस बात से चिंतित हैं कि अनुकूल परिस्थितियां पुतिन को अपनी आक्रामकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। जेलेंस्की सुरक्षा गारंटी मांग रहे हैं लेकिन यह कैसे काम करेगा। इसमें अमेरिका और यूरोप की भूमिका क्या होगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश