भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 05-02-2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वॉशिंगटन में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंयर के साथ मुलाकात की, जहां उन्होंने QUAD के माध्यम से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग का विस्तार करने में रुचि दिखाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की यह पहली मुलाकात थी। अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रिंसिपल डेप्युटी प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि रुबियो और जयशंकर ने क्वाड के जरिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अपनी बैठक खत्म की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने इस बात सहमति जताई कि 'एक समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।'

QUAD क्या है?

क्वाड चार देशों को एक रणनीतिक समूह है जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। वर्तमान में समूह की अध्यक्षता भारत के पास है। यह समूह एक खुले और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करता है। हाल के वर्षों में अमेरिका ने खुले तौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका का समर्थन किया है। अमेरिका क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए भारत को रणनीतिक सहयोगी के रूप में देखता है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने रुबियो के साथ अपनी मुलाकात के बारे में पोस्ट किया लेकिन इसमें क्वाड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जयशंकर ने रुबियो के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, दोनों पक्षों के बीच व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और तकनी पर व्यापक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि वे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मैकेनिज्म की शुरुआती बैठक पर सहमत हुए।

क्वाड से ट्रंप का रिश्ता

क्वाड का मुक्य उद्येश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था को स्थापित करता है, जहां चीन की आक्रामक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्राथमिकता है। यही वजह है कि उन्होंने साल 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान QUAD को फिर से शुरू किया था।

इसके बाद आए बाइडन प्रशासन ने इसे आगे बढ़ाया और शिखर सम्मेलन शुरू किया गया, जिसमें समुद्रीय सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से लेकर STEM फेलोशिप तक के एजेंडे शामिल थे। लेकिन बाइडेन के बाद 2024 से इसका कोई शिखर सम्मलेन नहीं हुआ है। ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत के साथ बदले एजेंडे में क्वॉड कुछ समय के लिए पीछे चला गया था, लेकिन ट्रेड डील के बाद अब फिर इसके दिन निखरने के संकेत आने लगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश