इजराइल के सीरिया पर हमले से ट्रम्प नाराज:रिपोर्ट में दावा- व्हाइट बोला- नेतन्याहू पागल हो गए, बच्चों जैसी हरकतें कर रहे

Updated on 21-07-2025

इजराइल के सीरिया पर हमले से ट्रम्प नाराज हैं। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस, इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू के बर्ताव पर नाखुशी जाहिर की है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने नेतन्याहू को ‘पागल’ और ‘ऐसा बच्चा जो सही व्यवहार नहीं करता’ तक कह दिया है।

व्हाइट हाउस का मानना है कि नेतन्याहू बेकाबू हो गए हैं और इस तरह काम कर रहे हैं, जैसे उनके पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा हो। एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि ‘बीबी (नेतन्याहू) पागलों जैसी हरकतें कर रहे हैं। वह हर जगह बम गिरा रहे हैं। इससे ट्रम्प की शांति कायम करने की कोशिशें कमजोर हो रही हैं।’

इजराइल ने सीरिया के ड्रूज (शिया) बहुल शहर स्वेदा में सीरियाई सेना के टैंकों पर हमला किया था, क्योंकि वहां स्थानीय सरकार पर नागरिकों की हत्या के आरोप लगे थे। इसके बाद इजराइल ने बुधवार को राजधानी दमिश्क पर भी हमला किया और कई इमारतों को निशाना बनाया।

अमेरिका, गाजा के चर्च पर हमले से भी नाराज 

इससे पहले गाजा में इजराइली टैंक की बमबारी में एकमात्र कैथोलिक चर्च पर हमला हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इजराइली सेना ने इसे 'गलती' बताया, लेकिन अमेरिकी प्रशासन में इससे गुस्सा फैल गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "हर दिन कुछ नया हो रहा है। ये सब क्या बकवास है?"

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया पर इजराइली हमला ट्रम्प प्रशासन के लिए पूरी तरह ‘चौंकाने वाला’ था। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गाजा के चर्च पर हुए हमले के बाद ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन कर जवाब मांगा।

हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस चर्च हमले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने नेतन्याहू को फोन किया और नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को इस हमले पर माफी मांगनी चाहिए, जिसके बाद नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि इस घटना पर ट्रम्प खुश नहीं हैं। सीरिया पर हमला व्हाइट हाउस के लिए इसलिए भी समस्या बन गया क्योंकि ट्रम्प उस देश में शांति लाना चाहते हैं और वहां पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका की बड़ी भूमिका की घोषणा भी कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश