जापान में PM इशिबा की पार्टी ऊपरी सदन में हारी:1955 के बाद पहली बार दोनों सदनों में बहुमत नहीं, प्रधानमंत्री पर इस्तीफे का दबाव

Updated on 21-07-2025

जापान में प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और उसके सहयोगी दल ने देश के ऊपरी सदन में अपना बहुमत खो दिया है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

जापानी संसद के उच्च सदन में कुल 248 सीटें हैं। इशिबा के गठबंधन के पास पहले से 75 सीटें थीं। बहुमत बनाए रखने के लिए उन्हें इस चुनाव में कम से कम 50 नई सीटों की जरूरत थी, लेकिन उन्हें केवल 47 सीटें ही मिल पाईं। इनमें से अकेले LDP को 39 सीटें मिली हैं। एक सीट का नतीजा अभी आना बाकी है।

यह हार PM इशिबा के लिए दूसरी बड़ी राजनीतिक असफलता है। इससे पहले अक्टूबर में निचले सदन का चुनाव हारने के बाद अब यह गठबंधन दोनों सदनों में अल्पमत में चला गया है। LDP की स्थापना 1955 में हुई थी, और यह पहला मौका है जब उसने दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है।

अमेरिका के टैरिफ लगाने पर जनता नाराज

यह चुनाव उस वक्त हुआ जब जापान में मंहगाई बढ़ रही है और अमेरिका द्वारा लगाए जा सकने वाले टैरिफ को लेकर लोगों में चिंता है। बीबीसी के मुताबिक इन मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।

चुनाव में हार के बावजूद प्रधानमंत्री इशिबा ने साफ कहा कि वो पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए काम करते रहेंगे और अमेरिका के टैरिफ जैसे मुद्दों से निपटने की कोशिश करेंगे।

हालांकि पिछले तीन प्रधानमंत्रियों ने जब उच्च सदन में बहुमत खोया था, तो उन्होंने दो महीनों के भीतर इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इशिबा पर भी दबाव बढ़ सकता है।

अगर वे हटते हैं तो LDP में नई लीडरशिप की दौड़ शुरू हो सकती है। इसमें कई बड़े नाम जैसे साने ताकाइची, ताकायुकी कोबायाशी और शिंजिरो कोइज़ुमी शामिल हैं।

जापान में बहुमत नहीं, फिर भी इशिबा प्रधानमंत्री

जापान में अक्टूबर 2024 में हुए चुनाव में LDP-कोमेतो गठबंधन को 465 में से सिर्फ 215 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत के लिए 233 सीटें चाहिए। LDP सबसे बड़ी पार्टी रही। कोई दूसरा गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं था।

मुख्य विपक्षी दल CDPJ को 148 सीटें मिलीं। बाकी विपक्षी पार्टियां आपस में बंटी हुई हैं। विपक्ष नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाना चाहता था, लेकिन इशिबा ने चेतावनी दी कि ऐसा हुआ तो वे संसद भंग करके दोबारा चुनाव कराएंगे। जिससे विपक्ष पीछे हट गया।

अब इशिबा DPP जैसे छोटे दलों से मुद्दों पर समर्थन लेकर बिल पास करवा रहे हैं। बजट, सब्सिडी और टैक्स सुधार जैसे मामलों में वे विपक्ष के कुछ नेताओं को अपने पक्ष में कर पाए हैं। यानी कि PM को सरकार चलाने के लिए अब विपक्ष के समर्थन की जरूरत पड़ रही है और यही सबसे बड़ा संकट है।

जापान में दक्षिणपंथी वोटर्स का वोट बंट रहा

इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला चेहरा रही धुर-दक्षिणपंथी पार्टी सैनसेतो। यह पार्टी 2020 में यूट्यूब पर शुरू हुई थी और अब 14 सीटें जीत चुकी है। चुनाव से पहले इसके पास सिर्फ 1 सीट थी।

जापान के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेफरी हॉल ने बीबीसी से कहा कि दक्षिणपंथी दलों को बढ़ता समर्थन अब LDP की पारंपरिक वोट बैंक को काट रहा है। उनके मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के समर्थक मौजूदा प्रधानमंत्री इशिबा को पर्याप्त रूप से रूढ़िवादी नहीं मानते। उन्हें लगता है कि इशिबा चीन और इतिहास जैसे मुद्दों पर उतने सख्त नहीं हैं, जितने शिंजो आबे हुआ करते थे।

LDP को जो वोट पहले मिलते थे, उनमें से कई वोट अब सैनसेतो को मिलने लगे हैं। सैनसेतो खुलकर विदेशी विरोधी, राष्ट्रवादी और साजिश के सिद्धांतों वाली बातें कर रही है। इनकी बातों को पहले जापानी संसद में कोई नहीं कहता था।

सैनसेतो पार्टी को कोविड-19 महामारी के दौरान यूट्यूब पर टीका-विरोधी और वैश्विक षड्यंत्रों पर आधारित वीडियो से पहचान मिली थी। अब यह पार्टी ‘जापान फर्स्ट’ जैसे नारों के जरिए कट्टरपंथी और आव्रजन-विरोधी लोगों का समर्थन हासिल कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश