लॉस एंजिलिस में विमान के इंजन में आग लगी :डेल्टा एयरलाइंस के फ्लाइट की टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 21-07-2025

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

एविएशन A2Z की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL446 लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से अटलांटा जा रही थी। तभी इसके बाएं इंजन में आग लग गई, जिसके बाद विमान को लैंडिंग के लिए वापस लौटना पड़ा।

यह विमान बोइंग 767-400 था। घटना 18 जुलाई की है, अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इंजन से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं।

हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

लैंडिंग के बाद आग पर काबू पाया गया

रिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने आपात स्थिति की घोषणा की और एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग की तैयारी की। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को सूचित किया।

लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया और सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

25 साल पुराना था विमान

यह विमान करीब 25 साल पुराना है और इसमें दो जनरल इलेक्ट्रिक CF6 इंजन हैं। डेल्टा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया- फ्लाइट 446 को बाएं इंजन में समस्या के बाद लॉस एंजिलिस वापस लौटना पड़ा।

यह इस साल डेल्टा का पहला ऐसा हादसा नहीं है। अप्रैल में, डेल्टा की एक दूसरे फ्लाइट (1213) के इंजन में ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लग गई थी। वह विमान एयरबस A330 था, जिसमें 282 यात्री, 10 फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट सवार थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश