छठ महापर्व से पहले रायपुर में सफाई अभियान:घाटों पर जुटी निगम की टीमें, नवा रायपुर के झांझ तालाब में भी इस बार पूजा होगी

Updated on 23-10-2025

राजधानी रायपुर में छठ महापर्व से पहले घाटों की साफ सफाई की जा रही है। 4 दिनों तक मनाए जाने वाला यह पर्व 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू होगा जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और दूसरे घाटों पर पूजा करने की व्यवस्था रहेगी।

25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होगा। 27 अक्टूबर की शाम महादेव घाट पर भव्य महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नवा रायपुर अटल नगर के झांझ तालाब किनारे भी इस साल विशेष रूप से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के सभी घाटों की सफाई और व्यवस्था जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से की जा रही है।

रायपुर नगर निगम ने भी शुरू की तालाबों की सफाई

चार दिवसीय छठ महापर्व के आगमन को देखते हुए रायपुर नगर पालिक निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। छठ पूजा के दौरान हर साल हजारों श्रद्धालु खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब, झांझ तालाब (नवा रायपुर) और अन्य तालाबों के किनारे सूर्य उपासना के लिए जुटते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम ने घाटों पर मैकेनाइज्ड सफाई अभियान, लाइट की व्यवस्था और कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था की है।

52 सड़कों की सफाई की गई

निगम ने सिविल लाइन, पंचशील नगर और अन्य प्रमुख मार्गों पर रात के समय मैकेनाइज्ड स्वीपिंग अभियान चलाया। इस दौरान 7 रोड स्वीपिंग वाहनों की मदद से लगभग 52 सड़कों की सफाई की गई, ताकि छठ पर्व के दौरान शहर की मुख्य सड़कों पर स्वच्छ वातावरण बना रहे।

घाटों पर रहेगी हर जरुरी व्यवस्था

घाटों पर जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई, मिट्टी समतलीकरण और अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। घाटों पर कचरा प्रबंधन दल, फॉगिंग मशीन, और चूना छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा स्कूल पहुंचने के बाद…
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के…
रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित
छत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला

कोरबा, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।तबादले…
कोरबा में पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला:2 TI समेत 14 पुलिसकर्मी का तबादला
छत्तीसगढ़

देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध संबंध के चलते पत्नी के प्रेमी को पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, आरोपी ने पत्नी और उसके…
देर रात मिलने आए पत्नी के प्रेमी को पीटकर मार-डाला
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत

रायपुर, शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल…
शराब घोटाला...1 साल बाद रिहा हुए लखमा, फूल-मालाओं से स्वागत
छत्तीसगढ़

साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया है। मौके से एक AK-47…
साउथ-बस्तर के जंगल में नक्सली एनकाउंटर, DVCM उधम सिंह ढेर
छत्तीसगढ़

850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना

रायपुर।भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 भक्तों से भरी स्पेशल…
850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय

रायपुर। हनी बैजर भारत में बहुत ही सीमित क्षेत्रों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजातियों में गिना जाता है। यह अपनी असाधारण बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा…
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में जुड़ा नया अध्याय
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक…
कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक
छत्तीसगढ़