दावा-रूस ने अबतक 21 हजार यूक्रेनी बच्चों को किडनैप किया:इन्हें ब्रेनवॉश करके यूक्रेन के खिलाफ ही जंग लड़ने भेजा जा रहा

Updated on 18-08-2025

यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से रूस ने अब तक 21 हजार यूक्रेनी बच्चों को किडनैप किया है। इन बच्चों को अलग-अलग ठिकानों पर रखकर उन्हें यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए ब्रेनवॉश किया जा रहा है।

वहीं, येल यूनिवर्सिटी के रिसर्च ग्रुप ने पब्लिक डेटाबेस और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसे 8400 से ज्यादा बच्चों की पहचान की है, जिन्हें यूक्रेन से प्लानिंग के तहत रूस भेजा गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ अरसा पहले कहा था कि हम कम से कम 11,000 बच्चों के नाम तो जानते हैं, जिन्हें जबरन रूस भेजा गया है।

SBU ने ऐसी करीब 150 जगहों का पता लगाया है, जहां इन बच्चों को या तो कैम्पों में या उनके कथित दत्तक परिवारों के पास रखा गया है। कुछ बच्चों को मिलिट्री स्कूलों में भर्ती किया गया है। अब तक रूस ने सिर्फ 1200 यूक्रेनी बच्चों को ही वापस भेजा है।

पुतिन के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है

संयुक्त राष्ट्र (UN) इन बच्चों की किडनैपिंग को वॉर क्राइम करार दे चुका है। वहीं नीदरलैंड्स के हेग स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) इस मामले में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘वॉर क्रिमिनल’ घोषित करके उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है।

बीते कुछ महीनों में ट्रम्प के साथ अपनी बातचीत में जेलेंस्की ने बार-बार गुमशुदा बच्चों का मुद्दा उठाया है। मई में अमेरिकी सीनेट के एक ग्रुप ने भी एक प्रस्ताव पेश कर कहा था कि रूस के साथ किसी भी शांति समझौते को अंतिम रूप देने से पहले सभी यूक्रेनी बच्चों की वापसी तय होनी चाहिए।

50 लाख यूक्रेनी बच्चों को पलायन करना पड़ा

जंग शुरू होने के बाद से अब तक 50 लाख यूक्रेनी बच्चे को पलायन करना पड़ा है। इससे बच्चों के शिक्षा संबंधी और अन्य अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

इसके अलावा उन 16 लाख बच्चों को सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, जो यूक्रेन के उन हिस्सों में रह रहे हैं, जिन पर अब रूस का कब्जा है।

रूस ने यूक्रेन के करीब 20% हिस्से, यानी लगभग 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर रखा है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन, और जापोरिजिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख घटनाक्रम

फरवरी 2022- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का ऐलान करते ही यूक्रेन में रूसी टैंक धड़धड़ाते हुए घुसने लगे। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमले की गंभीर कीमत चुकानी होगी।

फरवरी 2025- अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर 90 मिनट तक बात की। इसके बाद सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिकी के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें यूक्रेन को नहीं रखा गया। ट्रम्प ने पुतिन की तारीफ की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कह दिया।

मई 2025- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति बातचीत 2025 में तेज हुई, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल के बाद। हाल के दिनों में कैदी अदला-बदली हुई है, लेकिन क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा गारंटी पर मतभेद बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश