पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन... पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, इस्लामाबाद को अभी भी सता रहा डर

Updated on 27-06-2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष और उसके बाद बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी साझा कर रहा है। अरब न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि मित्र देशों के लिए सैटेलाइट या अन्य माध्यमों से मिली खुफिया जानकारियां साझा करना आम बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि 'चीन का भी भारत के साथ विवाद है।'

आसिफ ने बताया आम बात

जब आसिफ से पूछा गया कि कि क्या चीन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल और फ्लाइट पाथ के बारे में खुफिया जानकारी साझा कर रहा है, तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि 'आजकल जो भी देश एक-दूसरे के करीब हैं। वे खुफिया जानकारी साझा करते हैं। अगर हम अपने पास मौजूद कोई भी जानकारी साझा करते हैं तो यह बहुत सामान्य बात है।'

भारत के साथ बताए चीन के मुद्दे

उन्होंने कहा, 'अगर हम कोई ऐसी जानकारी साझा करते हैं, जो हमारे या चीन के लिए खतरा पैदा कर सकती है, तो यह बहुत सामान्य बात है, क्योंकि चीन के भी भारत के साथ मुद्दे हैं।' पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के बाद इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर है।

भारत को लेकर अभी भी डरा पाकिस्तान

आसिफ ने कहा कि भारत के साथ हमारे संघर्ष या इस छोटे युद्ध के बाद से ही पाकिस्तान अलर्ट पर है। 'हमने अपनी चौकसी कम नहीं की है। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमने एक महीने से अधिक समय से इस अलर्ट स्थिति को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि 'संघर्ष समाप्त हो गया है, युद्धविराम हो गया है और उम्मीद जताई कि हालात शांत रहेंगे।' भारत और पाकिस्तान के बीच बीती 7 से 10 मई के बीच एक छोटा लेकिन तीव्र सैन्य टकराव हुआ था, जो पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम की पहल के बाद खत्म हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश