आर्मेनिया के PM पर खतना कराकर यहूदी बनने का आरोप:PM पाशिनयान बोले- ईसाई हूं, चर्च को इसका सबूत दिखाने के लिए तैयार

Updated on 27-06-2025

अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान पर आरोप लग रहा है कि वे 'ईसाई' नहीं हैं। उन पर देश के सबसे बड़े चर्च के एक पादरी फादर जारेह अशुरयान ने यह आरोप लगाया है। पादरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम ने ‘खतना’ कर लिया है और अब वे 'यहूदी' बन चुके हैं।

अपोस्टोलिक चर्च के फादर अशुरयान ने पीएम पाशिनयान की तुलना बाइबिल के गद्दार पात्र ‘जूडस’ से की और उन्हें गद्दार भी कहा। फादर जारेह अशुरयान आर्मेनिया के सबसे बड़े चर्च के मुख्य पादरी गरेगिन -2 के प्रवक्ता हैं।

इसके जवाब में PM पाशिनयान ने फेसबुक पर तीखा पोस्ट किया और गरेगिन-2 के असली नाम ‘कट्रिच नर्सिसियन’ से संबोधित करते हुए कहा- मैं यह साबित करने के लिए तैयार हूं कि मैंने खतना नहीं कराया है। अगर चर्च को शक है तो मैं खुद को जांच करने के लिए पेश करने को तैयार हूं।

पाशिनयान ने आगे लिखा-

QuoteImage

करेकिन-2 को अब इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि क्या उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत का उल्लंघन किया है? क्या उनका कोई बच्चा भी है?

QuoteImage

पादरी पर बच्चा पैदा करने का आरोप

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने चर्च प्रमुख पर इतने गंभीर आरोप लगाए हों। पीएम पाशिनयान ने पिछले महीने चर्चों को 'भ्रष्टाचार का घर' बताया था। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि करेकिन-2 ने पादरी बनने के बाद भी एक बच्चा पैदा किया, और इसलिए चर्च के संविधान के अनुसार उन्हें अपने पद पर नहीं रहना चाहिए।

पीएम ने यहां तक कहा कि अगर करेकिन इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो वे उनके खिलाफ सबूत पेश करने को तैयार हैं। इसके बाद सरकारी मीडिया में एक महिला की तस्वीर और नाम दिखाया गया, जिसे करेकिन-2 की ‘कथित बेटी’ बताया गया।

सरकार से जुड़े एक संगठन ने मंगलवार को एक दस्तावेज प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि चर्च और कुछ प्रभावशाली नेता साथ मिलकर सरकार के खिलाफ तख्तापलट की योजना बना रहे हैं। अर्मेनिया के पहले राष्ट्रपति लेवोन टेर-पेट्रोसियन खुलकर चर्च का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर संविधान को तोड़ने का आरोप लगाया है।

इससे पहले 17 जून को सैमवेल करापेटियन नाम के बिजनेस मैन को भी गिरफ्तार किया गया था। करापेटियन चर्च के खुले समर्थक हैं। उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन का करीबी माना जाता है। करापेटियन पर सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।

PM पर प्रवक्ता के साथ अफेयर की अफवाह

पीएम पाशिनयान पर भी एक अखबार ने अपनी प्रवक्ता के साथ विवाहेतर संबंध होने के आरोपों पर सफाई मांगी है। इस पर प्रधानमंत्री ने गुस्से में उस मीडिया पर मुकदमा करने की घोषणा की और कहा कि उनके लिए परिवार और आध्यात्मिक जीवन सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि असली मूल्य हैं।

प्रधानमंत्री पाशिनयान ने मई में कहा था कि वह एक ऐसी परिषद बनाएंगे जो अर्मेनियाई अपोस्टोलिक चर्च के नए कैथोलिकोस (धार्मिक प्रमुख) का चुनाव करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में बताया कि वे इस परिषद के पहले 10 सदस्यों को खुद चुनेंगे। उन्होंने लोगों से ईमेल के जरिए आवेदन भी मंगवाए।

उन्होंने परिषद के सदस्यों के लिए पांच शर्तें भी रखीं हैं। 1. यीशु मसीह में विश्वास, 2. बाइबल पढ़ना, 3. प्रार्थना करना, 4. लेंट (40 दिन की धार्मिक साधना) का पालन करना और 5. यह मानना कि चर्च का सुधार लोगों और देश के हित में है।

चर्च और सरकार के बीच संबंध साल 2020 में खराब होने शुरू हुए। इसी साल आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नार्गोनो-कराबाख पर कब्जे को लेकर जंग हुई थी जिसमें आर्मेनिया की हार हुई थी। इससे नाराज होकर चर्च ने पीएम पाशिनयान का इस्तीफा मांग लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश