अमेजन अपने कर्मचारियों को टेक्नोलॉजी में अपस्किल कर रही

Updated on 18-08-2025

तकनीक की दुनिया में बड़ा सवाल है कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में रोबोट्स का भविष्य क्या होगा। जहां अमेजन ने अपने सालाना इवेंट ‘डिलिवरिंग द फ्यूचर’ का आयोजन किया। टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर जापान में हुए इस कार्यक्रम में अमेजन ने अपना 10 लाख वां रोबोट तैनात किया।

आज अमेजन के दुनियाभर के फुलफिलमेंट सेंटर्स में 10 लाख से अधिक रोबोट सक्रिय हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल रोबोट बेड़ा बनाते हैं। मोबाइल रोबोटिक्स के क्षेत्र में अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता और ऑपरेटर है।

रोबोट्स का भविष्य 'कोलैब्रेटिव रोबोटिक्स' में

कंपनी के चीफ टेक्नॉलॉजिस्ट टाई ब्रैडी कहते हैं कि रोबोट्स का भविष्य 'कोलैब्रेटिव रोबोटिक्स' में है, यानी ऐसे रोबोट्स जो इंसानों को रिप्लेस करने के बजाय उनकी क्षमताओं को बढ़ाएं और उन्हें सुरक्षित माहौल में काम करने में मदद करें।

अमेजन ने भविष्य की नौकरियों और चुनौतियों के लिए खासकर AI और रोबोटिक्स के क्षेत्र में 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अपस्किल किया है। अमेजन ने जनरेटिव AI मॉडल 'डीप फ्लीट' शुरू किया है। यह तकनीक फुलफिलमेंट सेंटर्स में रोबोट्स को कोऑर्डिनेट करेगा। इससे रोबोट्स के काम करने का समय 10% कम हो गया है। इससे ग्राहकों को जल्दी और कम लागत पर ऑर्डर मिलेगा।

ये नई तकनीक भी बदलेंगी ऑनलाइन शॉपिंग का भविष्य

1. जनेरेटिव AI मैपिंग-वेलस्प्रिंग 

यह एक ऐसा मॉडल है जो AI की मदद से चलता है। यह डिलिवरी को जल्दी और सटीक बनाने के लिए सैटेलाइट इमेज, रोड नेटवर्क, बिल्डिंग फुटप्रिंट, ग्राहक निर्देश, स्ट्रीट इमेज जैसे दर्जनों सोर्स से डिलिवरी को सटीक बनाता है। अक्टूबर 2024 में इसकी अमेरिका में पहली बार टेस्टिंग की गई।

2. AI से पता कर रहे ग्राहकों की जरूरत

AI युक्त फोरकास्ट मॉडल से कंपनी पता करती है कि किस क्षेत्र में कब, कहां, किस उत्पाद की ग्राहकों को जरूरत है। पहले अमेजन सहित अधिकांश कंपनियों में यह सेल्स की हिस्ट्री यानी ग्राहकों के पिछले ऑर्डर ट्रेंड को देखकर यह किया जाता था। कंपनी इसे अमेरिका, कैनेडा, मैक्सिको और ब्राजील में शुरू कर चुकी है और ये जल्द दूसरी जगह भी शुरू होगा।

3. एजेंटिक AI: भाषा को भी समझेंगे रोबोट्स

अमेजन एजेंटिक AI पर काम कर रही है। यह मॉडल रोबोट्स को इंसानी भाषा और निर्देश नैचुरल तरीके से समझने में मदद करेगा। यानी यह ऐसा होगा कि कर्मचारी रोबोट से खुद ही कहेगा कि इस सामान को उठाकर वहां रख दो। यह काम की रफ्तार को बढ़ाएगा।

6 लाख प्रोडक्ट शिप करता है यह सेंटर 

टोक्यो से करीब 1 घंटे की दूरी पर चिबा में स्थित है अमेजन का चिबा मिनाटो फुलफिलमेंट सेंटर। 1.20 लाख वर्ग मीटर में फैले इस सेंटर से रोजाना 6 लाख ऑर्डर प्रोसेस किए जाते हैं। यहां 1.7 करोड़ प्रोडक्ट स्टॉक में हैं। इसलिए इसकी गिनती जापान के सबसे आधुनिक फुलफिलमेंट सेंटर में होती है। यहां ग्राहकों के ऑर्डर 2500 से ज्यादा मुख्य रोबोट्स द्वारा पलक झपकते प्रॉसेस किए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब

मॉस्को: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद मॉस्को ने रूसी तेल की भारतीय खरीद पर बयान दिया है। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि भारत किसी…
'भारत किसी से भी तेल लेने के लिए आजाद', पुतिन के दूत ने दे दी बड़ी छूट, ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया जवाब
विदेश

खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को क्षेत्र में अमेरिकी सेना के जमावड़े को…
खामेनेई को चिंता करनी चाहिए: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत से पहले ट्रंप की खुली धमकी
विदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद अब लंबे समय से शांत पड़े QUAD को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री…
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होते ही QUAD पर काम शुरू, जयशंकर की रुबियो से मुलाकात, चीन की बढ़ेगी टेंशन
विदेश

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?

अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी…
रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?
विदेश

'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो

रियाद: सऊदी अरब में एक दफा फिर सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए गुस्सा और नस्लीय टिप्पणियां की गई हैं। इसकी वजह राजधानी रियाद में हुई एक बिजनेस एग्जिबिशन है।…
'हिंदू हो इसीलिए कंपनी में कोई मुस्लिम नहीं लिए', सऊदी अरब में भारतीय पर फिर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो
विदेश

भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट

ढाका: भारत के अमेरिका के साथ बहुचर्चित व्यापार समझौते ने बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बांग्लादेश…
भारत-अमेरिका डील से घबराए यूनुस, ट्रंप के साथ सीक्रेट समझौते की कोशिश में लगे, आखिर क्यों बढ़ी बौखलाहट
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान…
डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
विदेश

अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?

वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए 'मदद निकल चुकी है।' वहीं ईरान के निर्वासित नेता रेजा पहलवी से रिपब्लिकन पार्टी…
अमेरिका ने ईरान की ओर भेजा 90 F-35 फाइटर जेट से लैस परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, होगा हमला?
विदेश

ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं

वॉशिंगटन: तेहरान को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या रोक…
ईरान में अब कोई फांसी नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- तेहरान ने रोक दी हत्याएं
विदेश