यूपी निर्यात के लिए तैयारी में चौथे नंबर पर, जानिए कौन-कौन से राज्य हैं उत्तर प्रदेश से आगे
Updated on
15-01-2026
नई दिल्ली: निर्यात के लिए जरूरी सुविधाओं और प्रदर्शन के मामले में महाराष्ट्र को अव्वल पाया गया है। तमिलनाडु दूसरे, गुजरात तीसरे और यूपी चौथे नंबर पर रहा। यह रैंकिंग नीति आयोग ने की है। आयोग ने बुधवार को एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 जारी किया। इस इंडेक्स के मुताबिक, बड़े राज्यों में यूपी के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब का नंबर रहा। वहीं, छोटे राज्यों में सबसे आगे उत्तराखंड रहा। उसके बाद जम्मू कश्मीर, नागालैंड, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दियु और त्रिपुरा का स्थान रहा।
इस रैंकिंग में एक्सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस इकोसिस्टम, पॉलिसी एंड गवर्नेंस और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस पर गौर किया गया। रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स और इकनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट्स कर रहा है, ऐसे में देश में निर्यात के लिए अच्छी व्यवस्था का होना अहम है।
अवसरों का फायदा
उन्होंने कहा कि राज्यों को ऐसा इकोसिस्टम मजबूत करना होगा, जो नए अवसरों और चुनौतियों के लिए तैयार रहे और वैश्विक मानकों के अनुसार भी हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को विभिन्न जिलों में प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा कि व्यापार के नए अवसरों का फायदा उठाने पर राज्यों का जोर होना चाहिए, साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर रहे, इसका ध्यान भी रखना चाहिए।
नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…