कभी भी पलटी मार सकते हैं ट्रंप, यह भारत में शेयर खरीदने का सही समय... दिग्गज एनालिस्ट ने दी सलाह

Updated on 18-08-2025
नई दिल्ली: जेफरीज के बड़े एनालिस्ट क्रिस्टोफर वुड का कहना है कि भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने जेफरीज के ग्राहकों को सलाह दी है कि वे मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी करें और बिकवाली से दूर रहें। वुड ने यह भी कहा कि ट्रम्प जिस तरह से दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ जा रहे हैं, उससे ब्रिक्स देशों में डॉलर पर निर्भरता कम होगी।

वुड ने अपने मशहूर न्यूजलेटर ग्रीड एंड फियर में लिखा है कि जेफरीज भारत से होने वाले इम्पोर्ट पर 50% टैरिफ लगाने की बात को भारतीय इक्विटी बेचने का कारण नहीं मानता है। बल्कि यह खरीदने का एक कारण हो सकता है, क्योंकि उनका मानना है कि ट्रंप जल्द ही इस रुख से पीछे हट जाएंगे, जो अमेरिका के हित में नहीं है। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप के सामने खड़े होने में ही फायदा है। जेफरीज हमेशा से ही अपने पोर्टफोलियो में भारत को लेकर काफी उत्साहित रहा है। उन्होंने बताया कि जेफरीज इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में भारतीय बाजार का प्रदर्शन पिछले एक साल में सबसे खराब रहा है।

बाजार में सुधार

वुड ने अपने न्यूजलेटर में लिखा, "यह कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि कोरिया वैल्यू-अप पर तेजी से आगे बढ़ा है जबकि ताइवान हाइपरस्केलर्स द्वारा किए जा रहे भारी पूंजीगत व्यय का जश्न मना रहा है। भारत के लिए समस्या उच्च वैल्यूएशन और भारी इक्विटी सप्लाई रही है। यही वजह है कि हम एशिया पैसिफिक एक्स-जापान रिलेटिव-रिटर्न पोर्टफोलियो में भारत में मामूली ओवरवेट ही रख रहे हैं।"
खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय बाजार में सुधार देखने को मिला है। वुड ने कहा कि अब भारत में बेचना बहुत देर हो चुकी है क्योंकि वैल्यूएशन अब 10 साल के औसत 63% पीई (प्राइस-अर्निंग) प्रीमियम के करीब है। जेफरीज के रणनीतिकार ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के फिर से एक साथ आने की वजह अमेरिका है। उन्होंने न्यूजलेटर में लिखा, "यह पिछले कुछ दिनों में बहुत स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप चीन, रूस, भारत और ब्राजील को एक साथ लाने में सफल रहे हैं। वास्तव में, ब्रिक्स एक समूह के रूप में फिर से सक्रिय हो गया है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस