दो रुपये से कम का है शेयर और हर रोज लग रहा अपर सर्किट, आखिर शेयर बाजार को क्या मिल गई है खबर?

Updated on 18-08-2025
मुंबई: स्मार्ट फार्मिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी हर्षिल एग्रोटेक लिमिटेड (बीएसई- 505336) में फिर से लगातार अपर सर्किट लगने लगा है। बीते कारोबारी दिवस यानी गुरुवार को भी इसका शेयर अपर सर्किट में बंद हुआ था। आज फिर इसके शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट में फंसे हैं। शेयर के अपर सर्किट में रोज लगने की वजह इसका जबरदस्त तिमाही परिणाम रहा है।

क्या रहा कंपनी का तिमाही परिणाम

हर्षिल एग्रोटेक ने बीते दिनों ही 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 427 फीसदी बढ़कर 59.89 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में (वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही) यह 11.36 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने इस साल पहली तिमाही में 6.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इसे 78.30 लाख रुपये का घाटा और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 90.11 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। साल-दर-साल आधार पर देखें तो इसके मुनाफे में 7 गुना की वृद्धि हुई है।

क्या रहे शेयरों के भाव

बीते गुरुवार को कंपनी के शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट में फंसा था। उस दिन बीएसई में यह 1.33 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह बीएसई में इसके शेयर 1.39 रुपये पर खुला था जो कि आज का उच्चतम स्तर है। यही पांच फीसदी का अपर सर्किट का लेवल भी है। हालांकि कारोबार के बीच में एक समय यह गिर कर 1.38 रुपये पर आया था। लेकिन फिर से यह वापस 1.39 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर इस समय अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से करीब 85 फीसदी कम दाम पर ट्रेड हो रहा है। इसका 52 सप्ताहा का उच्चतम भाव 11.79 रुपये रहा है।

क्या करती है कंपनी

हर्षिल एग्रोटेक लिमिटेड प्राथमिक रूप से कृषि वस्तुओं, एग्री कमोडिटी और एग्रीकल्चर इनपुट्स के कारोबार में लगी है। यह कंपनी कृषि जगत से जुड़ी एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर भी बनाती है। कंपनी आलू, खीरा और प्याज जैसे कृषि उत्पादों के लिए कांट्रेक्ट फार्मिंग भी करती है। इसके साथ ही कंपनी आर्गेनिक फार्मिंग में भी एक नया वर्टिकल शुरू किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस