भ्रष्टाचार का दानव प्राइवेट सेक्टर में भी बैठा है, हर विभाग में बैठें हैं रिश्वतखोर: सुमंत रमन

Updated on 18-08-2025
नई दिल्ली: भारत में जब भ्रष्टाचार ( Corruption ) या रिश्वतखोरी की बात सामने आती है तो लोगों के जेहन में सरकारी बाबू ही आते हैं। लेकिन, इसमें देश का प्राइवेट सेक्टर भी कोई पीछे नहीं है। यह बात एंकर और पॉलिटिकल एनालिस्ट सुमंत रमन (Sumanth Raman) जिनका एक्स हैंडल @sumanthraman है, ने कही है। उन्होंने कहा है कि सरकारी दफ्तरों में भी इतना भ्रष्टाचार नहीं है, जितना प्राइवेट कंपनियों में है।

प्राइवेट सेक्टर के हर विभाग में रिश्वतखोरी!

सुमंत रमन का कहना है कि प्राइवेट कंपनियों के हर डिपार्टमेंट में रिश्वतखोरी और गलत काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्राइवेट सेक्टर, खासकर कॉर्पोरेट इंडिया में इतना भ्रष्टाचार है कि सरकारी बाबू भी शर्मा जाएं। ...और इस बारे में बातें भी बहुत कम होती हैं।" उनका कहना है कि प्राइवेट कंपनियों में भ्रष्टाचार सिर्फ कंपनियों द्वारा सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने तक ही सीमित नहीं है। वह लिखते हैं "मैं उन प्राइवेट कंपनियों की बात कर रहा हूं जो अपने साथ डील करने के लिए दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों को पैसे देती हैं।"

ये डिपार्टमेंट भ्रष्टाचार में डूबे हुए

सुमंत रमन ने प्राइवेट सेक्टर में खास कर मानव संसाधन विभाग या HR, खरीद करने वाला विभाग या प्रोक्योरमेंट (Procurement), IT और सामान्य प्रशासन यानी एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के चरित्र को दिखाता है। उन्होंने आखिर में 'दुखद' कहा।

ये भी सहमत हैं

पूर्व कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव गौतम सरकार भी रमन की बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा, "मैं सहमत हूं, भ्रष्टाचार हर जगह फैला हुआ है।" उन्होंने बिजनेस में गलत तरीकों की तुलना हेल्थकेयर से की है। वह लिखते हैं "सोचिए, डॉक्टर लैब टेस्ट/इमेजिंग के लिए रेफर करते हैं, वो भी कमीशन के लिए। यही हाल बड़े अस्पतालों में ICU रेफरल का है, जहां साल के आखिर में बोनस मिलता है। सोचिए, इतना नेक पेशा बदनाम हो रहा है।" प्राइवेट सेक्टर में भ्रष्टाचार की बात ऐसे समय में हो रही है जब देश में सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में गुस्सा है।

मोहनदास पाई ने भी चिंता जताई

आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस के पूर्व CFO मोहनदास पाई ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार से इसमें सुधार की मांग की है। इसी साल मार्च में पाई ने लिखा था, "हमने आपको अच्छा शासन देने के लिए चुना है, इस गहरे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के लिए नहीं!" पाई ने लेखिका सागरिका के एक वायरल थ्रेड पर प्रतिक्रिया दी। सागरिका ने बताया था कि बेंगलुरु में छोटे कारोबारियों को मेट्रोलॉजी, लेबर, GST और पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी लगातार परेशान करते हैं और उनसे पैसे मांगते हैं। उन्होंने लिखा, "सरकार कोई भी हो, उन्हें और उनके आसपास के कारोबारियों को लाखों रुपये रिश्वत देनी पड़ती है।" उन्होंने बताया कि रूटीन इंस्पेक्शन और ऑडिट के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस