दिल्ली में 'सस्ती दर' पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का मौका, डीडीए लेकर आ रही नई स्कीम, जानें क्या होगी कीमत

Updated on 18-08-2025
नई दिल्ली: दिल्ली में अगर आप सस्ती कीमत पर प्रीमियम फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही एक नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। इसका नाम प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 ( Premium Housing Scheme 2025 ) है। यह स्कीम 26 अगस्त से शुरू होगी। यह स्कीम के अंतर्गत वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका आदि जगह फ्लैट होंगे। कुल फ्लैट की संख्या करीब 250 फ्लैट होंगे। साथ ही, कार और स्कूटर के लिए गैरेज भी होंगे। ये रेडी-टु-मूव-इन फ्लैट होंगे। यानी यह फ्लैट बनकर तैयार हैं। इसके बारे में डीडीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।

वेबसाइट पर नहीं है जानकारी

डीडीए ने एक्स पर बताया है कि इन फ्लैट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। लेकिन जब हमने सोमवार दोपहर 12 बजे इस वेबसाइट को चेक किया तो वहां हमें प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कीम के बारे में जानकारी दी हुई है।

कहां-कहां हैं फ्लैट?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डीडीए की इस योजना के अंतर्गत ये फ्लैट और गैरेज जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, पीतमपुरा, अशोक विहार, वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और शालीमार बाग में हैं। इनकी नीलामी ऑनलाइन होगी, जिसे ई-ऑक्शन कहते हैं। इस योजना को 11 जुलाई को एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में मंजूरी मिली थी।

कई तरह के फ्लैट मौजूद

इस योजना में कई तरह के फ्लैट हैं। वसंत कुंज, जसोला के पॉकेट 9B और द्वारका के सेक्टर 19B में 39 एचआईजी फ्लैट हैं। एचआईजी मतलब हाई इनकम ग्रुप, यानी ज्यादा आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 एमआईजी यूनिट हैं। एमआईजी मतलब मिडिल इनकम ग्रुप, यानी मध्यम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट। रोहिणी में 22 एलआईजी फ्लैट हैं। एलआईजी मतलब लो इनकम ग्रुप, यानी कम आय वाले लोगों के लिए फ्लैट।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस