अरे सब गंवार हैं, बाबर आजम की महानता समझ ही नहीं सकते... पाकिस्तान के सिलेक्टरों पर फट पड़े जावेद मियांदाद
Updated on
18-08-2025
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित हो गई है। टीम को उससे पहले यूएई में ट्राई सीरीज भी खेलनी है। इसमें वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्हें एशिया कप के लिए चुना गया है। टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ ही प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-2 पर हैं। हालांकि स्ट्राइक रेट की वजह से दोनों की आलोचना होती है।
जावेद मियांदाद ने की आलोचना
बाबर आजम को एशिया कप टीम में जगह नहीं देने की वजह से जावेद मियांदाद ने चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मियांदाद ने कहा, उनको खुद को नहीं पता। उन्होंने क्रिकेट खेली है? जो जिस लेवल पे क्रिकेट खेली है, वो सिलेक्शन कर रहे हैं बाबर आजम की। उसको क्या नजर आएगा? बाबर आजम इज अ ग्रेट प्लेयर। अप्स एंड डाउन्स होते हैं। क्रिकेट एक रेडियो की तरह है- आपको स्टेशन पकड़ना होता है। जब आप विकेट पर जाते हैं और गेंदबाज आता है तो आप सोचते हैं कि हां, मैं यह कर सकता हूं।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में चुनी गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में फखर जमां के साथ सईम अयूब और साहिबजादा फरहान को चुना गया है। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद हारिस को मौका दिया गया है। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है। इसमें ओमान और यूएई की भी टीम है। 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान की शुरुआत होगी। 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।
पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फहीम अशरफ, फखर जमां, हुसैन तलत, हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, सुफियान मोकिम।
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि…
नई दिल्ली: भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए मुकाबले…
नई दिल्ली: नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में मीराबाई चानू का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। यूपी के मोदीनगर में इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। चानू ओलिंपिक में…
वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल होगा। 2024 सीजन में भी…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सबसे…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले का बहिष्कार करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। 5 फरवरी 2026 को…
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे केरल…
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए’। उन्होंने साथ ही…