चीन की अमेरिका से क्या हो गई कोई डील? रेयर अर्थ मैग्नेट को लेकर खूब लुटा रहा प्यार, लेकिन भारत को दुत्कार

Updated on 21-07-2025
नई दिल्ली: रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात को लेकर चीन का दोहरा रवैया सामने आया है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक मई के मुकाबले जून में चीन ने अमेरिका को रेयर अर्थ मैग्नेट का निर्यात भारत से ज्यादा किया है। रेयर अर्थ मैग्नेट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों और पवन टर्बाइनों समेत कई इलेक्ट्रोनिक डिवाइस में किया जाता है। अमेरिका को एक्सपोर्ट में तेजी चीन के साथ हुए एक व्यापार समझौते के बाद आई है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के आंकड़ों के अनुसार, चीन से अमेरिका को होने वाला रेयर अर्थ मैग्नेट का निर्यात जून में 353 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। मई की तुलना में यह 660% की भारी वृद्धि है। मतलब, मई में जितना निर्यात हुआ था, जून में उससे सात गुना ज्यादा हुआ। वहीं दूसरी ओर भारत को एक्सपोर्ट मात्र 172 मीट्रिक टन रहा। मई की तुलना में इसमें मात्र 14 फीसदी की तेजी रही।

क्यों बढ़ा अमेरिका को निर्यात?

अमेरिका को निर्यात में उछाल जून में हुए कुछ समझौतों के बाद आया है। इन समझौतों में दुर्लभ पृथ्वी खनिजों और चुंबकों के शिपमेंट से जुड़े मुद्दों को सुलझाया गया। चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) भी चीन को अपने H20 AI चिप्स की बिक्री फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। यह सब समझौते का हिस्सा है।

किस देश को कितना निर्यात?

चीन ने जून में रेयर अर्थ मैग्नेट का सबसे ज्यादा निर्यात जर्मनी को किया। चीन ने जर्मनी को 764 मीट्रिक टन रेयर अर्थ मैग्नेट का निर्यात किया। मई के मुकाबले इसमें 267 फीसदी की तेजी आई।

निर्यात में सबसे ज्यादा वृद्धि पोलैंड को हुई है। चीन ने पोलैंड को जून में मई के मुकाबले 738 फीसदी ज्यादा रेयर अर्थ मैग्नेट का निर्यात किया। इसके बाद अमेरिका रहा। वहीं सबसे ज्यादा निर्यात (फीसदी में) के मामले में टॉप 10 देश में भारत सबसे नीचे रहा।

अप्रैल में रोका था निर्यात

चीन दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों का 90% से ज्यादा उत्पादन करता है। उसने अप्रैल की शुरुआत में कुछ रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर बैन लगा दिया था। यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में उठाया गया था।

निर्यात लाइसेंस लेने में लगने वाले समय के कारण अप्रैल और मई में शिपमेंट में भारी गिरावट आई। इससे भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर में सप्लाई चेन गड़बड़ा गई। चीन के बाहर कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों को दुर्लभ पृथ्वी की कमी के कारण उत्पादन रोकना पड़ा। इसमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस