टेक्नोलॉजी देने को तैयार नहीं चीन, कैसे चलेगी भारत की गाड़ी!

Updated on 18-08-2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। सात साल में यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि चीन भारत के साथ ट्रेड डील्स को लेकर ज्यादा जल्दी में नहीं है। खासकर जब बात टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर की हो। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ साल से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। चीन ने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स, फर्टिलाइजर्स और दवाओं में यूज होने वाले कच्चे माल की सप्लाई रोक रखी है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण बदले वैश्विक हालात में दोनों देश करीब आ सकते हैं।

लेकिन चीन इस रिश्ते को पटरी लाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। वह भारत को टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर को लेकर काफी चौकन्ना है। अप्लायंसेज बनाने वाली चीनी कंपनी हायर अपनी भारतीय यूनिट में 48-50% हिस्सेदारी बेचना चाहती है। लेकिन इस डील में देरी हो रही है। एक सूत्र ने बताया कि चीनी सरकार इस डील की शर्तों और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर जांच कर रही है। भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील मित्तल ने हायर से हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

चीन की सख्ती

एक और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का मामला है, जिसमें भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast) एयर कंडीशनर के कंप्रेसर बनाना चाहती है। इसके लिए भी चीनी सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने पिछले हफ्ते कहा कि अगले एक या दो महीनों में हमें इस बारे में कुछ और जानकारी मिल जाएगी।
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने अभी तक अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह चीन की टॉप कंप्रेसर निर्माता कंपनी हाईली ग्रुप है। गुप्ता ने यह भी बताया कि वह तीन हफ्ते पहले चीन गए थे और उन्होंने अपने पार्टनर के साथ इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "यह मामला अभी उनकी तरफ से रुका हुआ है। यहां सब कुछ तैयार है।"

सौदों की जांच

चीन ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी सौदों की जांच कर रहा है। वह यह देख रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन की टेक्नोलॉजी कितनी शेयर की जा रही है। एक इंडस्ट्री के अधिकारी ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी में चीन आगे है। वह नहीं चाहता कि यह टेक्नोलॉजी दूसरे देशों तक पहुंचे।" इंडस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि चीन की कंपनियों ने अपने संभावित पार्टनर्स को बताया है कि उन्हें सरकार से मौखिक निर्देश मिले हैं। इन निर्देशों के अनुसार विदेशी कंपनियों के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की किसी भी डील की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "यह खासकर उन डील्स के लिए सच है जिनमें चीन की बड़ी कंपनियां शामिल हैं।"

इस वजह से भारतीय कंपनियों की बिजनेस योजनाएं अटक रही हैं। ये कंपनियां चीनी टेक्नोलॉजी और कंपोनेंट्स पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के मैनेजमेंट ने बताया कि देरी की वजह से कंप्रेसर प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। यह प्रोजेक्ट FY26 में शुरू होने वाला था, लेकिन अब अगले साल तक खिसक सकता है। इसलिए कंपनी ने इस साल के लिए अपने पूंजीगत व्यय के अनुमान को 900 करोड़ रुपये से घटाकर 700-750 करोड़ रुपये कर दिया है। कंप्रेसर प्लांट की बिल्डिंग लगभग तैयार है। चीनी पार्टनर से मंजूरी मिलने के बाद मशीनरी का ऑर्डर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस