एंथम बायोसाइंस के निवेशक पहले दिन ही झूम गए, 27 फीसदी बढ़ कर लिस्ट हुए शेयर

Updated on 21-07-2025
मुंबई: सोमवार को एंथम बायोसाइंसेस के शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। लिस्ट होते ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ। कंपनी के शेयर IPO की कीमत से 27% ऊपर लिस्ट हुए। BSE और NSE दोनों पर शेयर 723 रुपये पर खुले। इसका एक शेयर निवेशकों को 570 रुपये में मिला था।

क्या रही शेयर की चाल

बीएसई में एथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के शेयर 723.10 रुपये पर लिस्ट हुए, जो कि आईपीओ प्राइस से 27 फीसदी ज्यादा है। थोड़ी ही देर में यह बढ़ कर 746.70 रुपये पर चला गया। शुरुआती 15 मिनट के दौरान नीचे में यह शेयर लिस्ट प्राइस से महज पांच पैसे यानी 723.05 रुपये तक आया है।

67 गुना से ज्यादा मिला था अभिदान

एंथम बायोसाइंसेस का IPO बेहद सफल रहा था। कंपनी ने ऑफर फॉर सेल के जरिए 3,396 करोड़ रुपये जुटाए। एंथम बायोसाइंसेस भारत की एक बड़ी CRDMO कंपनी है। CRDMO का मतलब है कि यह कंपनी दूसरी दवा कंपनियों के लिए रिसर्च और दवा बनाने का काम करती है। यह IPO बीते 14 से 16 जुलाई तक खुला था। इसे निवेशकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। कुल मिलाकर, यह IPO 67.4 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सबसे ज्यादा बोली QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई। उन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को 192.8 गुना सब्सक्राइब किया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 44.7 गुना और रिटेल निवेशकों ने लगभग 6 गुना बोली लगाई थी।

कब शुरू हुई थी कंपनी

एंथम बायोसाइंसेस 2006 में शुरू हुई थी। यह कंपनी दवा बनाने के पूरे प्रोसेस में काम करती है। जैसे कि दवा की खोज करना, उसे विकसित करना और फिर उसका उत्पादन करना। यह कंपनी छोटी और बड़ी, दोनों तरह की दवाओं पर काम करती है। एंथम बायोसाइंसेस अभी 196 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके ग्राहक 44 देशों में फैले हुए हैं। कंपनी फर्मेंटेशन-आधारित APIs और स्पेशल इंग्रेडिएंट्स भी बनाती है। APIs का मतलब है दवाओं में इस्तेमाल होने वाले मुख्य तत्व।

क्या है कंपनी का अकाउंट्स

FY25 में, एंथम बायोसाइंसेस की आय 30% बढ़कर 1,930 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का मुनाफा 23% बढ़कर 451 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 684 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन लगभग 37% रहा, जो कि बहुत अच्छा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?

नई दिल्ली: कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। इस कारण लोग एक बार फिर इन पारंपरिक सुरक्षित निवेशों की ओर आकर्षित…
सिर्फ सोना-चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा तरीका नहीं, मुकेश अंबानी का इशारा किस तरफ?
बिजनेस

सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और…
सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!
बिजनेस

क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 6% तक गिर गया, जिससे इस सेक्टर का मार्केट कैप करीब…
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर
बिजनेस

आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। इन दौरान कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स…
आज Eternal और Trent समेत ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा, दांव लगाना चाहेंगे
बिजनेस

यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो

नई दिल्ली: आप जानत ही होंगे कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) है। इसने बीते दिसंबर महीने के दौरान बड़े पैमाने पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की थी। हजारों…
यह दु:ख काहे कम नहीं हो रहा है! अब सीसीआई के शिकंजे में फंसी इंडिगो
बिजनेस

शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर आज विराम लग गया। मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। खासकर मेटल और फार्मा शेयरों…
शेयर बाजार में थम गई 3 दिन की तेजी, सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, मेटल-फार्मा शेयरों में गिरावट
बिजनेस

अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी

नई दिल्ली: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की अपनी तेल खरीद नीति में बड़ा बदलाव कर सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया…
अमेरिका के चक्कर में तेल के खेल में फंस गया भारत! चीन के हाथ में है रूसी सप्लाई की चाबी
बिजनेस

ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। एक ही हफ्ते में क्रिप्टोकरेंसी का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 500 अरब डॉलर कम हो गया। बिटकॉइन की…
ये क्या हो गया बिटकॉइन को! एक हफ्ते में 20प्रतिशत गिर गया, अन्य क्रिप्टो का क्या हाल
बिजनेस

दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?

नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने…
दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
बिजनेस