तिलक वर्मा के बाद अब ये स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी मंडराया खतरा

Updated on 15-01-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। यह फैसला उनके साइड स्ट्रेन (पसलियों में खिंचाव) की चोट के कारण लिया गया है। 26 वर्षीय सुंदर को यह चोट 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में गेंदबाजी करते समय लगी थी।

वाशिंगटन सुंदर को लेकर बुरी खबर

इसके बावजूद, उन्होंने टीम के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी की और 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सुंदर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे, जो 21 जनवरी से नागपुर में शुरू हो रही है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से साइड स्ट्रेन के कारण बाहर कर दिया गया है।'

टी20 वर्ल्ड कप पर भी सवाल

सुंदर की यह चोट आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में उनकी भागीदारी पर भी सवालिया निशान लगाती है, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। सुंदर, जिन्होंने भारत के लिए अब तक 58 टी20 मैच खेले हैं और उन्हें भारत की 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप 2026 टीम में शामिल किया गया था।
सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे टी20 विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले हफ्ते, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा को ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण कीवी टीम के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर कर दिया गया था जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ी थी।
सोमवार को भारत की वनडे टीम में सुंदर की जगह आयुष बडोनी को दूसरे और तीसरे वनडे के लिए शामिल किया गया था। भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप के लिए भी तीन स्पिनर - कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती टीम में हैं। इसलिए, टीम मैनेजमेंट को सुंदर के न होने से ज्यादा चिंता नहीं होगी, क्योंकि वह वैसे भी कुलदीप, अक्षर और वरुण से आगे नहीं खेलने वाले थे। लेकिन स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनकी जगह लेने के लिए बंगाल के शाहबाज अहमद को एक बार फिर भारतीय टीम में बुलाया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत और पाकिस्तान का मैच अभी भी हो सकता है, पीसीबी के पूर्व चेयरमैन बताया रास्ता

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि…
भारत और पाकिस्तान का मैच अभी भी हो सकता है, पीसीबी के पूर्व चेयरमैन बताया रास्ता
खेल

ईशान, सूर्या और तिलक का तूफान, साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटी टीम इंडिया, मैच में बने 400 से ज्यादा रन

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी बेहतरीन लय को जारी रखते हुए पहले वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। मैच में…
ईशान, सूर्या और तिलक का तूफान, साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटी टीम इंडिया, मैच में बने 400 से ज्यादा रन
खेल

कौन हैं आरोन जॉर्ज? अंडर-19 विश्व कप में बनें चट्टान, भारत को फाइनल में पहुंचा दिया

नई दिल्ली: भारत अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए मुकाबले…
कौन हैं आरोन जॉर्ज? अंडर-19 विश्व कप में बनें चट्टान, भारत को फाइनल में पहुंचा दिया
खेल

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू की धूम, एक ही कैटेगरी में तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़ डाले

नई दिल्ली: नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में मीराबाई चानू का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। यूपी के मोदीनगर में इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। चानू ओलिंपिक में…
वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू की धूम, एक ही कैटेगरी में तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़ डाले
खेल

विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन पर होगी धनवर्षा, PSL के विनर से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे

वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल होगा। 2024 सीजन में भी…
विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन पर होगी धनवर्षा, PSL के विनर से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे
खेल

'मैं ओपन करना चाहता था', वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन ने 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी और ओपनिंग के लिए ठोक दिया दावा

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सबसे…
'मैं ओपन करना चाहता था', वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन ने 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी और ओपनिंग के लिए ठोक दिया दावा
खेल

पाकिस्तान पर कंगाल होने का खतरा, भारत से न खेलने पर ब्रॉडकास्टर्स करेंगे केस, ICC रोक सकता है सारा फंड

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले का बहिष्कार करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। 5 फरवरी 2026 को…
पाकिस्तान पर कंगाल होने का खतरा, भारत से न खेलने पर ब्रॉडकास्टर्स करेंगे केस, ICC रोक सकता है सारा फंड
खेल

इस अंडर-19 स्टार को शशि थरूर ने बताया भविष्य का धुंरधर, केरल बॉय अफगान पठानों पर भारी पड़ा

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे केरल…
इस अंडर-19 स्टार को शशि थरूर ने बताया भविष्य का धुंरधर, केरल बॉय अफगान पठानों पर भारी पड़ा
खेल

दो मैच में फ्लॉप क्या हुए... टीम इंडिया के कोच ने ही उठा दिए सवाल, रोहित शर्मा को अब बनाने ही होंगे रन

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए’। उन्होंने साथ ही…
दो मैच में फ्लॉप क्या हुए... टीम इंडिया के कोच ने ही उठा दिए सवाल, रोहित शर्मा को अब बनाने ही होंगे रन
खेल