गुजरात के नवसारी में 50 फीट ऊंचा झूला टूटकर गिरा:दो बच्चों समेत 5 लोग घायल, ऑपरेटर गंभीर; बिलिमोरा के सोमनाथ मंदिर में लगा है मेला

Updated on 18-08-2025

गुजरात के नवसारी में लगे मेले में रविवार रात एक झूला टूटकर गिर गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, राइड संचालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे सूरत के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

मेला बिलिमोरा के सोमनाथ मंदिर में लगा हुआ है। मेले की अनुमति शिवम एजेंसी ने ली थी। इस एजेंसी के मालिक विरल पीठवा मूल रूप से सुरेंद्रनगर के निवासी हैं। शिवम एजेंसी ने पहली बार बिलिमोरा मेले में सात अलग-अलग झूलों की परमिशन ली थी। हादसे के बाद, सोमनाथ मंदिर परिसर में सभी बड़े झूले बंद कर दिए गए हैं।

हमने सिर्फ जमीन किराए पर ली थी: सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट 

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले में सफाई दी है कि उन्होंने सिर्फ जमीन किराए पर ली थी। सवारी के तकनीकी निरीक्षण की जिम्मेदारी मेले के संबंधित अधिकारियों की थी। इस तरह, मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के मामले में उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल

झूले पर 10 से 12 लोग सवार थे। दो बच्चे और सवारी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अन्य घायलों को मामुली चोटें आई हैं। झूले के ऑपरेटर के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। इसलिए उन्हें सूरत के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

आखिरी सावन सोमवार का मेला 

इस बारे में बिलिमोरा नगर पालिका के कर्मचारी मलंगभाई कोलिया ने बताया कि आज गुजरात में आखिरी सावन सोमवार है। इस तरह मेले का भी यह अंतिम दौर है। रविवार होने के चलते मेले में अच्छी खासी भीड़ जमा था। ऐसा लगता है कि यह घटना केबल में खराबी के कारण हुई है। फिलहाल एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेट डॉगी के गंदगी फैलाने का विवाद थाने तक पहुंच गया। मामले में आरोपी पेट डॉग मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। मामला…
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार
देश

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़

मसूरी: देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की…
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़
देश

चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के…
चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त
देश

बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश…
बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य
देश

मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?

मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 120 फ्लैट्स…
मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?
देश

राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन…
राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा
देश

मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है।…
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध
देश

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद

नई दिल्ली, संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।…
UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद
देश

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में…
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
देश