दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम की धमकी:प्रशासन ने स्कूल खाली करवाए, बम स्क्वॉड पहुंचा

Updated on 18-08-2025

दिल्ली के 3 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा दिया गया। इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट और श्रीराम स्कूल का नाम शामिल हैं।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे स्कूल के अंदर एक विस्फोटक उपकरण होने की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।तलाशी में पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला।

जुलाई महीने में दिल्ली समेत मुंबई और बेंगलुरु के स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे, लेकिन ये मेल झूठे निकले। सुरक्षा एजेंसियों को स्कूलों में कुछ नहीं मिला।

जुलाई में लगातार 5 दिन स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ईमेल

दिल्ली और बेंगलुरु में 18 जुलाई को 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल थे।

राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी।

वहीं बेंगलुरु के भी 50 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि 'roadkill333' नाम के यूजर ने सुबह 7.24 बजे 50 स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल के अंदर बम होने का मेल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है।

मेल में लिखा- आप सब तकलीफ के हकदार

18 जुलाई को मिले धमकी भरे मेल में लिखा था, 'मैं आप में से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा। मुझे खुशी होगी जब मां-बाप अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखने के लिए स्कूल पहुंचेंगे'

चिट्ठी में लिखा था, 'मैं विस्फोट के बाद आत्महत्या कर लूंगा। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं। मुझे कभी मदद नहीं मिली। साइकैट्रिस्ट, साइकोलॉजिस्ट किसी ने कभी परवाह नहीं की। आप केवल असहाय इंसानों को दवा देते हैं। यह कभी नहीं बताते कि वे दवाएं आपके अंगों को बर्बाद करती हैं। मैं इसका जीता-जागता सबूत हूं। आप सभी मेरी जैसी तकलीफ झेलने के हकदार हैं।'

14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली

सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 16 जुलाई को मिले मेल में दावा किया गया था कि बम लाइब्रेरी में लगाया गया है। इसके बाद कॉलेज को तुरंत खाली कराया गया और जांच टीमों ने वहां भी तलाशी ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय फैलाने के लिए की जाती हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

इसके अलावा जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला था उनमें सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर्स इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास), रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार) शामिल थे।

इससे पहले 14 जुलाई को दो और 15 जुलाई को तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पिछले साल भाई-बहन ने 3 स्कूलों में बम की धमकी दी थी

पिछले साल मई से दिसंबर तक दिल्ली में बम की 50 धमकियां मिली थीं। जांच में दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी वहां पढ़ने वाले दो छात्रों ने ही दी थी। दोनों भाई-बहन थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 22 दिसंबर को इसकी जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया था कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने माना कि उन्होंने ई-मेल के जरिए तीन स्कूलों को बम की धमकी भेजी थी। वे चाहते थे कि एग्जाम टाल दिए जाएं। उन्होंने पहले की घटनाओं से धमकी भेजने का आइडिया मिला था।

छात्रों ने बताया था कि उन्होंने एग्जाम की तैयारी नहीं की थी। ऐसे में वे एग्जाम को टालना चाहते थे। दोनों छात्र थे इसलिए पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

17 दिसंबर को रोहिणी और पश्चिम विहार के तीन स्कूलों में बम की धमकी भेजी गई थी। इसमें 72 घंटों में 85 लाख रुपए भेजने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेट डॉगी के गंदगी फैलाने का विवाद थाने तक पहुंच गया। मामले में आरोपी पेट डॉग मालकिन को गिरफ्तार किया गया है। मामला…
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में डॉगी ने की गंदगी, रोकने पर मालकिन भिड़ी; वायरल वीडियो पर गिरफ्तार
देश

देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़

मसूरी: देश भर से मसूरी आने वालों के लिए घंटों का जाम, खड़ी चढ़ाइयों पर रेंगती गाड़ियां और बरसात में बंद हो जाने वाले रास्ते, ये सब अब बीते दिनों की…
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़
देश

चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में पहले ही चाइनीज मांझे के…
चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को माना जाएगा हत्या, लखनऊ के युवक की मृत्यु के बाद सीएम योगी सख्त
देश

बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य

पटना: बिहार में जल्द ही पैसे की तरह एटीएम से गेहूं, चावल निकलेगा। इससे राशन के लिए सरकारी दुकानों पर लगने वाली लाइनों से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही पब्लिश…
बिहार बनेगा चौथा राज्य, जहां 'ATM' से मिलेगा गेहूं और चावल, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य
देश

मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?

मुंबई: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 120 फ्लैट्स…
मुंबई में पाएं अपना घर! म्हाडा की 120 फ्लैट्स की लॉटरी, पहले आओ पहले पाओ से मौका, कैसे अप्लाई करें?
देश

राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्‍याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन…
राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्‍यप, बाराबंकी हत्‍याकांड का सनसनीखेज खुलासा
देश

मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है।…
मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध
देश

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद

नई दिल्ली, संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है।…
UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद
देश

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्‍मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में…
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्‍मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
देश